शराब नीति के विरोध में लगातार कांग्रेस नेताओं और मातृशक्ति द्वारा लगाए जा रहे बैनर पोस्टर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर के विधानसभा क्रमांक 1 के वार्ड क्रमांक 3 में कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला व मीडिया पैनलिस्ट प्रमोद द्विवेदी का शराब नीति के विरोध में लगातार अभियान जारी।

मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से शराब नीति में कटौती को लेकर विधानसभा क्रमांक एक के वार्ड 3 में कांग्रेस के मीडिया पैनलिस्ट प्रमोद द्विवेदी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मातृशक्ति द्वारा घर घर जाकर किराना और सुपर मार्केट में बिकने वाली शराब के विरोध में बैनर पोस्टर लगाए गए।

मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह सरकार द्वारा 1 अप्रैल से घर घर किराने की दुकान पर बिकने वाली शराब नीति के विरोध में कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार ही आंदोलन किए जा रहे हैं बुधवार को विधानसभा एक के वार्ड 3 में कांग्रेसी मीडिया पैनलिस्ट प्रमोद द्विवेदी के नेतृत्व में आम जनता को जागरूक करने के साथ ही शराब के दाम कम करने के साथ ही घर घर किराने की दुकान और मॉल में बिकने वाली शराब नीति के विरोध में वार्ड 3 में बड़ी संख्या में कांग्रेश नेता और मातृशक्ति द्वारा बैनर पोस्टर चिपकाए गए हैं कांग्रेस विधानसभा एक के विधायक संजय शुक्ला ने बताया कि लगातार ही शराब नीति के विरोध में कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट प्रमोद द्विवेदी के नेतृत्व में शराब नीति का विरोध किया जा रहा है साथ ही विधायक द्वारा बताया गया कि जिस प्रकार प्रदेश में महंगाई की मार से आम जनता त्रस्त हैं जहां एक और पेट्रोल डीजल व खाद्य सामग्रियों के भाव सातवें आसमान पर है वहीं मध्य प्रदेश सरकार शराब माफियाओं को मुनाफा पहुंचाने के लिए प्रदेश में शराब बिक्री में कटौती कर रही है जिससे प्रदेश में शराब बिक्री से जहां एक और अपराध बढ़ेंगे वही मां बहनों को भी घर से बाहर निकलना दुश्वार हो जाएगा विधायक संजय शुक्ला ने बताया कि विधानसभा शस्त्र के दौरान कांग्रेस विधायक दल और अन्य पार्टी के विधायकों के साथ शराब नीति के विरोध में प्रस्ताव रखा जाएगा

Exit mobile version