2018 में फिल्मों से पैसा कमाने के लालच में दो जुड़वां भाईयों ने एक साथ वेब सीरिज बनाने के क्षेत्र में कूद गए। पैसा कम था तो दूसरों से उधार ले लिया। चूंकि दोनों भाईयों के पिता शहर के बड़े टायर कारोबारी हैं इसलिए उन्हें आसानी से पैसा उधार मिल गया। लेकिन दोनों की न फिल्म चली और ना ही पैसा लौटा सके। इसके चलते कर्जदारों ने पुलिस में शिकायत की जिसके बाद दोनों व्यापारी भाइयों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विजय नगर पुलिस के अनुसार इलाके में श्री राम टायर नामक कंपनी के संचालक रोहित मैथली और सोहित मैथली टायर कारोबारी हैं। वर्ष 2018 में दोनों भाइयों ने एक वेब सीरिज “The War OF Talent” फिल्म बनाई फिल्म बनाए के लिए 5 करोड़ रुपए खुद ने खर्च किए। कुछ पैसा उधार भी लिया लेकिन फिल्म लाँच से पहले ही कोविड काल के कारण फिल्म चल नहीं पाई और दोनों भाई कर्ज में डूब गए।
जिसके बाद फिल्म के लिए बाजारों से उठाया रुपए को चुकाने के लिए वह सभी को प्रति माह ब्याज देते रहे। लेकिन कर्जदारों द्वारा पूरा रूपया एक साथ मांगा जा रहा था जिसके बाद कई लोगों ने एक साथ पुलिस के पास शिकायत की जिस के बाद पुलिस ने दोनों व्यापारी भाइयो को हिरासत में लिए है।
सुसाइड की कोशिश भी की
दोनों भाइयों को कर्जदार लगातार परेशान कर रहे थे। परिवार कर्जदार अभिजित, संजय ॐ प्रकाश विवेक शैलेन्द्र अनिल सहित कई लोगों से परेशान होकर दोनों में से एक भाई ने कुछ दिनों पहले सुपर कॉरिडोर पर सुसाइड करने की कोशिश भी की लेकिन दूसरे भाई ने उसे बचा लिया। पुलिस को इस बात के वीडियो भी मोबाइल में मिले हैं।
हम कर्जा देना चाहते है लेकिन सब हमसे अब ब्याज मांगने लगे हैं
सोहित और मोहित दोनों जुड़वा भाई हैं। दोनों ने पुलिस सहित कई बार कर्जदारों को रुपए देने की बात भी कही लेकिन सभी अब उन्हें दोगुना ब्याज मांग रहे हैं, जिस कारण दोनों का परिवार पूरी तरह परेशान हो चुका है।
