वृद्ध ने बीमारी से परेशान होकर त्यागा अपना जीवन चंदन नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

रमजान के महीने में एक परिवार रोजा खोलने से पहले नमाज पर गया हुआ था घर आकर देखा तो घर में 60 वर्षीय बुजुर्ग पिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली घटना के बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।

दरअसल मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र के नंदन नगर में रहने वाले 60 वर्षीय वृद्ध मुस्तफा ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगा लिया बताया जा रहा है कि घटना के दौरान परिजन नमाज अदा करने के लिए बाहर गए हुए थे शाम को रोजा खोलने की तैयारी की जा रही थी जब घरवाले शाम को पहुंचे तो पिता फांसी के फंदे पर लटके हुए थे बताया जा रहा है कि वृद्ध की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और बीमारी के चलते यह कदम उठाया होगा फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगी।

Exit mobile version