गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा पदाधिकारियों का कहना था कि नूपुर शर्मा के बयान के बाद देश के 13 राज्यों में मंदिरों और सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो।
विश्व हिंदू परिषद अधिकारियों ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी की, इसके साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
पदाधिकारियों का कहना है कि भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा के बयान को आधार बनाकर देश के 13 राज्यों में मंदिरों में तोड़फोड़ की गई साथ ही सरकारी संपत्तियों को भी काफी नुकसान पहुंचाया गया। इस तरह की हरकत करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो इसी के चलते राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया है।
