विधानसभा 3 में कांग्रेस के द्वारा हर हर महादेव घर घर महादेव अभियान की शुरुआत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में विधानसभा 3 में कांग्रेस के द्वारा हर हर महादेव घर घर महादेव अभियान की शुरुआत की गई है इस अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 में लगभग 117 मोहल्लों में कांग्रेस के नेता पार्थिव शिवलिंग निर्माण और उनका पूजन का आयोजन करेंगे अभियान की पहले दिन कांग्रेस नेताओं ने गाड़ी अड्डा ब्रिज पर पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कराकर उनका पूजन किया

इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 में कांग्रेस के द्वारा अब धार्मिक आयोजनों के जरिए पैठ बनाने की तैयारी की जा रही है विधानसभा क्षेत्र 3 में भाजपा के विधायक आकाश विजयवर्गीय के द्वारा शुरू से ही शिव भक्ति के जरिए आम जनता को साधा जा रहा है अब कांग्रेस भी उसी तर्ज पर घर-घर तक पैठ बनाने की तैयारी में है विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के इछुक बताए जा रहे पिंटू जोशी ने विधानसभा में हर हर महादेव घर घर महादेव अभियान का आगाज किया है इस अभियान के जरिए कांग्रेस के नेता विधानसभा क्षेत्र के 117 मोहल्लों में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कराकर उनका पूजन कराएंगे कांग्रेस नेताओं के मुताबिक शिवरात्रि के समय भक्ति मय माहौल रहता है और महिलाएं अपने घरों से निकलकर मंदिरों तक नहीं पहुंच पाती है इसलिए इस तरह के आयोजन उनके मोहल्ले में ही आयोजित कराए जा रहे हैं

वहीं कांग्रेस के इस अभियान पर बीजेपी ने भी निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा के विधायक आकाश विजयवर्गीय के शिव भक्ति और कांग्रेस के शिव भक्ति में जमीन आसमान का अंतर है कांग्रेस शिव भक्ति के आधार पर पाखंड का काम कर रही है

Exit mobile version