छतरपुर जिले के ग्राम गड़ा में स्थित श्री बालाजी के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को ब्रिटेन की संसद में आज सम्मानित किया उन्हें ब्रिटेन के सांसद गेरिथ थॉमस की उपस्थिति में संसद द्वारा तीन अवार्ड दिए जा रहे हैं उन्हें वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड लंदन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूरोप एवं संत शिरोमणि अवार्ड से सम्मानित किया उल्लेखनीय है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर एवं कथा व्यास पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 1 जून से 15 जून तक इंग्लैंड के प्रवास पर है
इस दौरान उन्होंने लंदन ऑल लेटर्स शहर में श्री हनुमंत कथा एवं श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया 14 जून को उन्हें ब्रिटेन की संसद में सम्मानित किया एवं 15 जून को वह भारत लोटेंगे उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन के सिद्ध आश्रम शक्ति सेंटर के द्वारा आयोजित उक्त धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होने गए श्री बागेश्वर पीठाधीश्वर को उक्त सम्मान ग्राम गड़ा में किए गए कन्या विवाह ,निशुल्क भंडारे के साथ-साथ उनकी धार्मिक शिक्षाओ के लिए दिए जा रहे हैं वे वर्तमान में देश के उन संतों में शुमार हैं जिन्हें सबसे ज्यादा लोग फॉलो कर रहे हैं
