विजय नगर थाना क्षेत्र में देर रात तक परोसी जा रही शराब को लेकर पुलिस ने रॉग द बिस्टरो पब पर की कार्यवाही

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

,,,इंदौर में देर रात तक शराब खोरी कराने वाले पाबो पर पुलिस लगातार कार्रवाई करती हुई नजर आ रही है और इसी के तहत विजयनगर पुलिस द्वारा राग द बिस्टरो पब पर कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

इंदौर शहर स्वच्छता के साथ कई आयाम होता हुआ नजर आ रहा है लेकिन उसके बावजूद भी शहर में कई ऐसे कार्य भी संचालित हो रहे जो कि शहर की युवा पीढ़ी के लिए काफी हानिकारक सिद्ध हो रहे हैं और इसी के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खुलेआम देर रात तक पब संचालित होते हुए आम बात हो गई है बीती रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि विजयनगर क्षेत्र में राग द बिस्टरो पब मैं शराब परोसी जा रही है सूचना के आधार पर भारी पुलिस बल के साथ वहां पर दबिश दी गई तो कई युवा शराब खोरी करते हुए नजर आए जिसके बाद पब को खाली कराया गया और पब संचालक जीतू ठाकुर सहित अन्य 3 कर्मचारियों पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया है ताकि इस पब को बंद कराया जा सके

Exit mobile version