इंदौर शहर में हो रही लगातार वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए अब पुलिस ड्रोन कैमरे का सहारा ले रही है। वही पूरे मामले में डीसीपी की रडार पर देवास जिले की धानी घाटी और पिपालरावा पर बसा कंजर गिरोह है। पिछले दिनों पुलिस की टीम ने देर रात एडिशनल डीसीपी सहित छह थाना प्रभारी के साथ मिलकर दबिश देकर मौके से 10 दोपहिया वाहन बरामद किए थे। साथ ही दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।जिसको लेकर अब पुलिस कंजरों के घरों को गूगल से ट्रेक किया जा रहा है। साथ ही ड्रोन से वीडियो ग्राफी की जा रही है, ताकि बदमाशो को चिन्हित कर एक दबिश देकर आसानी से पकड़ा जा सकेगा ।
इंदौर शहर में कमिश्नर प्रणाली शुरू होने के बाद से ही पुलिस लगातार अपराधियों पर कार्रवाई करती नजर आ रही है।जहा इंदौर शहर में हो रही दो पहिया वाहन चोरियों को रोकने के लिए पुलिस ने पिछले दिनों देवास के धानी घाटी स्थित कंजर गिरोह के डेरे पर सुबह 4:00 बजे के करीब दबिश देकर मौके से 10 दोपहिया वाहन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिसमे कार्रवाई के दौरान इंदौर के एडिशनल डीसीपी , एसीपी सहित छह थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी मौजूद थे। डेरे पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। वही दो आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया था। हालांकि पुलिस के पास पांच आरोपियों के और नाम सामने आए हैं, जिनको पकड़ने के लिए पुलिस ने अब गूगल से ट्रेक कर गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। वही कंजर गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस ने ड्रोन से पूरे गांव के वीडियो और फोटो लिए है। जहा इन फोटो और वीडियो के जरिये कंजरों के घर को चिन्हित कर एक साथ दबिश दे कर कंजर गिरोह को पकड़ा जा सकेगा। वही साथी वीडियो और फोटो ग्राफी के माध्यम से पुलिस को जानकारी लगी कि कई ऐसे रास्ते भी है जो यहां रहने वाले बदमाशों ने बनाए हैं जिसके माध्यम से बदमाश पुलिस के पहले ही फरार हो जाते हैं।
