लोडिंग वाहन में सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले चालक के विरुद्ध हुई एफआईआर दर्ज , लापरवाही दिखाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध जारी रहेगी सख्त कार्रवाई – कलेक्टर श्री सिंह

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
ओवर लोडिंग में जब्त वाहन की सवारी दूसरे से भी ओवरलोड होकर गईं | Seized  vehicle rides overloaded overloaded - Dainik Bhaskar

कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा लापरवाही के साथ वाहन चलाने वाले वाहन चालक या फिर ऐसे वाहन चालक जो कमर्शियल गाड़ी का पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तरह उपयोग कर रहे हैं उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा इंदौर के मानपुर क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। अपर कलेक्टर श्री पवन जैन ने बताया कि मानपुर क्षेत्र में तीन पहिया लोडिंग वाहन चालक (एम.पी. 09 एल.पी. 4520) सवारी बैठाकर तेज गति से लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाता पाया गया। वाहन चालक द्वारा दिखाई गई लापरवाही के कारण लोडिंग वाहन में बैठे सात यात्री वाहन के अनियंत्रित होने पर घायल हुए तथा एक यात्री की मृत्यु भी हो गई। जिला प्रशासन द्वारा वाहन में सवार घायलों को सरकारी अस्पताल मानपुर में इलाज हेतु भेजा गया है। लापरवाही पूर्वक अपने वाहन में अनाधिकृत रूप से सवारी बैठाकर वाहन का संचालन करने तथा नियमों का उल्लंघन करने हेतु वाहन चालक के विरुद्ध मानपुर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने बताया है कि आगे भी जिला प्रशासन द्वारा इस तरह की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वर्षा के समय में वे सभी सुरक्षात्मक रूप से वाहन चलाएं एवं ट्रांसपोर्ट नियमों का पूर्ण रुप से पालन करें।

Exit mobile version