लोक सेवा आयोग के बाहर एमपीपीएससी के अभ्यार्थियों ने किया जमकर हंगामा।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

एंकर – लोक सेवा आयोग की लेटलतीफी के खिलाफ पूरे मध्य प्रदेश भर में इन दिनों विरोध प्रदर्शन का दौर लगातार जारी है, जहां एक तरफ पूर्व में हुई परीक्षाओं के रिजल्ट को जारी करने की मांग को लेकर छात्र आयोग का विरोध कर रहे हैं, तो वही कोविड के चलते नहीं हो पाई पीएससी परीक्षा के कारण छात्र आयु सीमा में अतिरिक्त रियायत देने की मांग लगातार कर रहे हैं, इसी कड़ी में इंदौर में भी छात्रों द्वारा पीएससी कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। दरअसल, पूरे प्रदेश में इन दिनों लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं और उनके नतीजों को लेकर विरोध प्रदर्शन का दौर लगातार जारी है, जहां एक ओर पूर्व में हुई परीक्षाओं के नतीजे अभी तक घोषित नहीं होने की बात पर आक्रोशित विद्यार्थियों द्वारा पीएससी कार्यालयों का घेराव किया जा रहा है, तो वही आयु सीमा के चलते परीक्षा से बाहर हो चुके हैं विद्यार्थी इस वर्ष आयु सीमा में अतिरिक्त रियायत की मांग भी लगातार कर रहे हैं, जिसको लेकर आयोग द्वारा 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट देने की घोषणा भी की गई है, इसी के चलते आज इंदौर में भी पीएससी के विद्यार्थियों के द्वारा आयोग कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने आयोग की लेटलतीफी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई, आयोग द्वारा की जा रही लेटलतीफी को लेकर छात्रों का कहना है कि वर्ष 2019 में आयोजित हुई परीक्षाओं के परिणाम अभी तक घोषित नहीं हो पाए हैं, साथ ही वर्ष 2021-22 की परीक्षाओं के परिणाम भी अभी तक लंबित हैं, जिसके कारण कई विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटका है, वही विद्यार्थियों की उठ रही मांग के मद्देनजर आयोग द्वारा दिए गए फैसले से आयोग के अधिकारियों ने छात्रों को अवगत कराया, जहां आयोग के अधिकारी के द्वारा प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच आयोग चेयरमैन द्वारा लिए गए निर्णय की जानकारी छात्रों को दी गई, जिसके बाद छात्रों द्वारा अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया। गौरतलब है कि आयोग की लेटलतीफी के कारण कई बार छात्र मुखर होकर इस तरीके से प्रक्रिया का विरोध कर चुके हैं, वही कोरोना में परीक्षा देने से वंचित रहे छात्रों को इस बार आयोग ने 3 वर्ष की अतिरिक्त आयु छूट देकर फिर से एक बार मौका दिया है।

Exit mobile version