लंबे समय से फरार दुष्कर्म आरोपी क्राइम ब्रांच पुलिस की हिरासत मे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

क्राइम ब्रांच पुलिस ने लंबे समय से फरार एक दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ा है । आरोपी को 10 साल की सजा जिला कोर्ट से हुई थी तब बदमाश चकमा देकर भाग गया था ।

क्राइम ब्रांच पुलिस के हत्थे आए आरोपी का नाम नरेश महावर है । बदमाश ने 2016 में एक नाबालिक का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया था । तब रावजी बाजार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था । तीन महीने पहले जिला कोर्ट ने आरोपी नरेश को दुष्कर्म के मामले में 10 साल की सजा हुई थी तब वो चकमा देकर कोर्ट रूम से भाग गया था । तभी से फरार चल रहा था ।

क्राइम की टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर अब एमजी रोड पुलिस के हवाले किया है जिससे आगे की पूछताछ होगी ।

Exit mobile version