मुंबई की नागपुर बेंच में सुनवाई के बाद, स्किन टू स्किन टच मामले में चर्चित फैसला सुनाकर सुर्खियों में रही अतिरिक्त जज पुष्पा गनेडीवाला (Additional Judge Pushpa Ganediwala) ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि यह इस्तीफा एडिशनल जज के तौर पर सेवा विस्तार न मिलने और सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम में जगह न मिलने के कारण उन्होंने इस्तीफा दिया।
हालांकि 12 फरवरी को हाईकोर्ट में अतिरिक्त जज के रूप में उनकी सेवा का अंतिम दिन है, लेकिन इससे पहले उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। 11 फरवरी को आखिरी दिन पुष्पा गनेडीवाला हाईकोर्ट आई। उम्मीद जताई जा रही है कि अब वह उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में प्रैक्टिस करेंगी। उन्होंने अपने फैसले में बिना स्किन टच किए पास्को एक्ट लगाने को गलत ठहराया था।
