सीहोर से इंदौर मजदूरी के लिए आए युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम पंकज है जो कि इंदौर में रोजी रोटी कमाने के लिए आया था हालांकि उसने इस तरह का कदम क्यों उठाया यह अभी भी साफ नहीं हो पाया है।
दरअसल मंगलवार दोपहर जांच अधिकारी के अनुसार निजी कंपनी में काम करने वाले एक पंकज नामक युवक ने आत्महत्या कर ली युवक के साथ लगभग 12 से 13 लोग एक ही कमरे में रहते थे लेकिन कमरे के बाहर अचानक सुबह युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई और परिजनों ने पुलिस को बयान दर्ज कराएं लेकिन बयानों में भी कुछ साफ नहीं हो सका है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
