राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने संभाला पदभार महापौर पुष्यमित्र भार्गव व पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि हुए शामिल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, सभापति मुन्नालाल यादव सहित अन्य एमआईसी सदस्यों व जनप्रतिनिधियों की उपस्तिथि मे नगर निगम महापौर परिषद के सदस्य, राजस्व विभाग के प्रभारी निरंजन सिंह चौहान (गुड्डू भैया) ने नगर निगम मुख्यालय, राजस्व विभाग में अपना प्रभार लिया।

इस दौरान बड़ी संख्या में शहरभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने गुड्डू भैया का स्वागत किया। इन दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए निगम के राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने बताया की, निगम को मिलने वाला राजस्व ही निगम के सही तरीके से संचालन और शहर के विकास के लिए अहम होता है। नगर निगम द्वारा लोगों से सुविधाओं के लिए लिया जाने वाला कर लोगों की जिम्मेदारी है। यही कारण है कि निगम का कर लेने के लिए जिस वसूली शब्द का इस्तेमाल किया जाता है, वह वसूली न होकर हर नागरिक की जिम्मेदारी है। जिससे शहर का विकास होता है। कार्ययोजना के बारे में बताते हुए राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने बताया कि हमारे द्वारा शहर में जो संपत्तियां कर से वंचित है उसका पता लगाकर उनसे नियमानुसार संपत्तिकर लिया जाएगा। इसके साथ ही अलग अलग झोन और वार्ड स्तर पर निगम के कर को बढ़ाने के लिए अलग अलग शिविर लगाए जाएंगे।

Exit mobile version