राजस्थान पुलिस ने 3 आतंकी पकड़े; कार से 10 किलो RDX बरामद, बम बनाने का सामान और टाइमर मिला ,रतलाम के कट्‌टरपंथी जयपुर को दहलाना चाहते थे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

जयपुर को सीरियल बम ब्लास्ट से दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम हाे गई है। राजस्थान पुलिस ने चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में बुधवार को मध्यप्रदेश के सूफा संगठन के 3 कट्‌टरपंथियों को गिरफ्तार किया है। इनकी कार से बम बनाने का सामान, टाइमर और करीब 8-10 किलो RDX बरामद हुआ है। आरोपी निंबाहेड़ा में बम बनाकर दूसरी गैंग को देने वाले थे, ताकि जयपुर में 3 जगह सीरियल ब्लास्ट कर सकें। लेकिन साजिश को अंजाम देने से पहले ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। देशद्रोह के मामले में कुख्यात सूफा संगठन 2012-13 में मध्यप्रदेश के रतलाम में एक्टिव हुआ था। अब यह रतलाम का दोबारा एक्टिव हो गया है।

उदयपुर और जयपुर ATS टीम बुधवार देर शाम निंबाहेड़ा पहुंची। पूछताछ के लिए मध्यप्रदेश की ATS भी जाएगी। उदयपुर आईजी हिंगलाज दान ने इस बात की पुष्टि की है। आरोपियों के नाम जुबेर, अल्तमस और सरफुद्दीन उर्फ सैफुल्ला बताए गए हैं। आरोपी रतलाम से भागकर निंबाहेड़ा के पास रानीखेड़ा में रह रहे थे। राजस्थान में पकड़े गए आरोपियों कि सूचना पर रतलाम से भी दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Exit mobile version