राजस्थान: नागौर कोर्ट में दिनदहाड़े गैंगस्टर का मर्डर एसयूवी से आए शूटर्स ने संदीप विश्नोई को 8 गोली मारी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

नागौर कोर्ट परिसर में सोमवार को दिनदहाड़े गैंगवार हो गया। कोर्ट परिसर में पुलिस के सामने ही शूटर्स ने एक गैंगस्टर संदीप विश्नोई को गोली मार दी, मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, गैंगस्टर संदीप को दोपहर नागौर पुलिस पेश करने के लिए ले गई थी। इसी दौरान कार में आए शूटर ने गैंगस्टर संदीप को गोलियों से भून दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि शूटर हरियाणा के थे। गैंगस्टर्स ने करीब 8 फायर किए। सभी शूटर काली कलर की स्कॉर्पियो में आए थे।

Exit mobile version