इंदौर।आज के दौर में परिचय सम्मेलन सबसे उत्तम है, घर बैठे दुरस्थ इलाकों से एक-दूसरे का आनलाइन परिचय हो जाता है। सम्मेलन में युवक-युवतियों ने आनलाइन परिचय दिया, जो रिश्तों के लिए सहायक सिद्ध होगा। ये बात मुख्य अतिथि म. प्र. की आध्यात्म, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने राजपूत परिषद् जिला इंदौर द्वारा चिमनबाग में स्काउट ग्राउंड मैदान आयोजित पर आनलाइन परिचय सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमणकाल में ऑनलाइन परिचय सम्मेलन पूरी तरह से सुरक्षित है, यह सबके स्वास्थ्य के मद्देनजर जरूरी है। राजपूत परिषद् के संभागीय अध्यक्ष ठा. रामसिंह दीखित ने कहा कि परिचय सम्मेलन में इंटरनेट के माध्यम से वैवाहिक युवक-युवतियों, अभिभावकों को लिंक भेजी गई थी। ऑनलाइन परिचय सम्मेलन से जहाँ लाखों की संख्या में बायोडाटा’ आए है, वही रिश्तों में भी आसानी रही।
विशेष अतिथि भाजपा नेता गोलू शुक्ला ने कहा कि राजपूत समाज की अच्छी पहल है। इस अवसर पर विवाह योग्य युवक-युवती परिचय पर आधारित स्मारिका का भी लोकार्पण किया गया ।
