पुलिस और आबकारी विभाग का अमला कल रात पूरी तैयारी के साथ पब व क्लबों की जांच के लिए निकला था डीसीपी एडीसीपी और विजय नगर टीआई के साथ आबकारी विभाग के अफसर भी मौजूद थे इस दौरान ड्रिंक्स एक्सचेंज , पीचर्स , ट्रांस , फर्जी , सोशल सहित लगभग सभी पब और बीयर बार की चेकिंग की गई इस दौरान राग द बिस्ट्रों नामक पब शटर बंद कर देर रात तक संचालित होने की खबर अधिकारियों को लगी तो अधिकारियों की पूरी टीम राग द बिस्ट्रो पर पहुंची पब में आगे से तो शटर बंद था परंतु अंदर से बंद शटर में पब चल रहा था इसके चलते अफसर पीछे के रास्ते से पब में घुसे अंदर लगभग 400 से अधिक लड़के लड़कियां नशे में झूमते मिले जिसके बाद अधिकारियों ने पब कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए पब बंद कराया और नशे में झूमते लडके लड़कियों को पब से बाहर निकाला पुलिस ने पब कर्मचारियों को हिरासत में लिया सूत्रों के अनुसार पब सील करने की खबर भी सामने आ रही है पुलिस ने पब संचालक पर प्रकरण दर्ज कर लिया है पहले भी यह क्लब कई अनियमितता के कारण बंद हो चुका है
