रघुवंशी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 2022 का आयोजन , समाज के प्रतिभाशाली बच्चों का हुआ सम्मान |

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

रघुवंशी समाज पारमार्थिक सार्वजानिक ट्रस्ट इन्दौर द्वारा रघुवंशी समाज इंदौर शहर के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का सम्मान रविवार दिनांक 31 जुलाई दोपहर 3 बजे रघुवंशी कॉलोनी रघुवंशी धर्मशाला इंदौर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया । विगत दो वर्षों से कोरोना के कारण नही हो पाया था। कार्यक्रम के लिए 2020 21 एवम 22 में रघुवंशी समाज के बच्चों द्वारा दसवीं, बारहवी एवम स्नातक में मेरिट सूची में शामिल व फर्स्ट डिवीजन में पास हुए 40 बच्चो का सम्मान प्रमाण पत्र व श्री राम जी के चित्र का मोमेंटो से किया गया। सभी बच्चों से आवेदन फॉर्म आमंत्रित किए गए थे।

विगत कई वर्षों से समाज द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इस कार्यक्रम के लिए समाज जन और बच्चों को अति उत्साह होता है। दो वर्षों के बाद हो रहा है तो और अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। समाज से सम्मान मिलने से बच्चो द्वारा अपने मैरिट में आने के लिए भरसक प्रयत्न किए जाते हैं।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजेश जी रघुवंशी (एडिश्नल ACP झोन 2 इंदौर) , श्री राजेन्द्र सिंह जी रघुवंशी (वाणिज्य कर अधिकारी इन्दौर), एवं भारत सिंहजी रघुवंशी नवनिर्वाचित पार्षद भारतीय जनता पार्टी इंदौर थे
कार्यक्रम के शुरुआत में रामायण से संबंधित प्रश्न उत्तर काल हुआ और श्री राम जी के चरित्र के ऊपर पूछे गए प्रश्नों के युवाओं ने उत्तर दिए सही उत्तर देने वाले प्रतिभावान बच्चों को रामायण व सुंदरकांड भेट स्वरूप दी गई व कार्यक्रम मैं शामिल हुए सभी समाज जनों को रामरक्षा स्त्रोतम की किताब भी भेंट स्वरूप दी गई
मुख्य अतिथि श्री राजेश रघुवंशी ने कहा आज के समय में संयुक्त परिवार देखने को नहीं मिलता है जिसके कारण बच्चों में संस्कारों का भी अभाव रहता है समाज के माध्यम से एक ऐसी व्यवस्था भी शुरू करना चाहिए जिसमें समाज के सभी युवा वर्गों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उचित मार्गदर्शन दिया जाए , विशेष अतिथि राजेंद्र सिंह जी ने कहा समाज के युवाओं के लिए समाज की ओर से कैरियर मार्गदर्शन व उच्च शिक्षा के लिए समाज की ओर से योगदान व हॉस्टल की सुविधा पर भी समाज को ध्यान देना चाहिए , विशेष अतिथि पार्षद भारत रघुवंशी ने कहा समाज ऐसे ही आयोजनों के माध्यम से संगठित रहें व समाज के बच्चे खूब पढ़े लिखे व तरक्की करें कार्यक्रम में मुख्य रूप से रघुवंशी ट्रस्ट के अध्यक्ष घनश्याम सिंह रघुवंशी ,उद्योगपति कैलाश रघुवंशी , पूर्व अध्यक्ष शंभू सिंह रघुवंशी , सचिव कमलेश रघुवंशी , सतीश रघुवंशी , गोवर्धन रघुवंशी , शंकर रघुवंशी , रणवीर रघुवंशी संतोष रघुवंशी , शैलेंद्र रघुवंशी ,दिनेश रघुवंशी , संजय रघुवंशी सहित कई समाज जन मौजूद थे

Exit mobile version