रघुवंशी समाज कर रहा समाज जन की जनगणना ताकि जान सके समाज की स्थिति

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सरकार 10 साल में एक बार जनगणना करवाती है इसके आधार पर ही सरकार आगामी योजनाएं भी बनाती है परंतु अब समाजों द्वारा भी अपनी-अपनी जनगणना करवाई जाती है ताकि समाजजनों की संख्या का पता चल सके

रघुवंशी समाज द्वारा भी समाज जन की जनगणना का कार्य शुरू किया गया है जनगणना से प्राप्त आंकड़े व तथ्यों के आधार पर आगामी समय में शासकीय योजनाओं का लाभ और समाजजन की मदद की जाएगी ताकि उनकी सामाजिक स्थिति सुदृढ़ हो व समाज की जनसंख्या का भी पता चल सकेगा समाज में जनगणना के लिए रघुवंशी समाज ने एक फॉर्म जारी किया है इस फॉर्म में परिवार के मुखिया का नाम व गोत्र व निवास का पता , मूलनिवासी , व्यवसाय व अगर नौकरी में है तो पद एवं कार्यालय संस्थान का नाम व परिवार की मासिक आय व परिवार के अन्य सभी सदस्यों की जानकारी समाज द्वारा जनगणना के फॉर्म में प्रत्येक समाज जन से ली जावेगी जनगणना का मुख्य कार्यालय रघुवंशी कॉलोनी स्थित रघुवंशी धर्मशाला में बनाया गया है जहां से कोई भी समाज जन इस फॉर्म को प्राप्त कर सकता है वह फार्म भरकर वही जमा भी कर सकता है

Exit mobile version