इंदौर में रंग पंचमी पर निकलने वाली गेर को लेकर इंदौर पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए है। गैर निकलने वाले मार्ग पर 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे 10 जून कैमरे नजर रखेंगे इसके साथ ही 1000 से ज्यादा पुलिस बल गैर में सुरक्षा व्यवस्था संभालेगा। इंदौर पुलिस कमिश्नर इसको लेकर जल्दी पुलिस अधिकारियों की बैठक लेंगे।
कोरोना संक्रमण के चलते पिछले 2 सालों से इंदौर में गैर नहीं गई थी, हालाकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में गेर निकालने की घोषणा करने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। घर में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो इसको देखते हुए इंदौर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र के अनुसार पूरे गैर मार्ग पर 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे रहेंगे, इसके साथ ही 10 ड्रोन कैमरा पूरे गैर मार्ग पर नजर रखेंगे। राजबाड़ा क्षेत्र में 1000 से ज्यादा का पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। जल्द ही इंदौर पुलिस कमिश्नर शहर के पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारियों की बैठक लेकर दिशा निर्देश जारी करेंगे।
इंदौर में गेर निकालने की साली पुरानी है परंपरा में लगा 2 साल का विराम हटने के बाद गैर निकालने वाले भी अब तैयारियां जोर शोर से कर रहे हैं। पारंपरिक गेर को देखने के लिए इंदौर सहित आसपास के जिलों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे।।
