योगी ने हेलीकाप्टर से बरसाए कावडियो पर फूल, जनता ने स्वागत में बिछा दिया दिल

By Abhishek Raghuvanshi
5 Min Read

कांवड़ यात्रा में डीजे पर लगी रोक हटाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांवड़ियों का दिल तो पहले ही जीत चुके थे, गत दिवस उन्होंने हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा कर कांवड़ यात्रा के प्रति श्रद्धा का भाव प्रदर्शित करने के साथ-साथ शिवभक्तों और आमजन का मान भी बढ़ा दिया। ऊपर से बरसते फूलों में सेवा की सुगंध थी तो नीचे लगते हर जयकारे में योगी की कर्तव्यनिष्ठा और संकल्प पूरा करने की गूंज भी।

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा में डीजे पर लगी रोक हटाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांवड़ियों का दिल तो पहले ही जीत चुके थे, गत दिवस उन्होंने हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा कर कांवड़ यात्रा के प्रति श्रद्धा का भाव प्रदर्शित करने के साथ-साथ शिवभक्तों और आमजन का मान भी बढ़ा दिया। ऊपर से बरसते फूलों में सेवा की सुगंध थी तो नीचे लगते हर जयकारे में योगी की कर्तव्यनिष्ठा और संकल्प पूरा करने की गूंज भी। लाखों भक्तों ने जब बम-बम के बीच ‘फिर से योगी’ का उद्घोष किया तो एक सपना साकार सा होता दिखा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत दिवस गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर तक कांवड़ पटरी मार्ग का हेलीकाप्टर से निरीक्षण किया। इस शानदार नजारे को देखने के लिये जगह-जगह घंटों पहले से ही हुजूम लग गया। लखनऊ से नोएडा पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने पहले अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कायरें की समीक्षा की।

दीदार के लिए उठी रहीं निगाहें

- Advertisement -

बैठक के बाद अपराह्न लगभग चार बजे मुख्यमंत्री नोएडा से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना हुए। उनके साथ मेरठ जोन के एडीजी प्रशात कुमार व अन्य अधिकारी भी रहे। उन्होंने गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर तक इस शानदार नजारे को हेलीकाप्टर से ही निहारा और जगह-जगह कावड़ियों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की। इस दौरान लाखों लोगों की निगाह उनके हेलीकाप्टर पर लगी रहीं।

अभिभावदन किया तो गदगद हुई जनता

मेरठ से मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र तक हेलीकाप्टर ने दो चक्कर लगाये। उड़ान के दौरान कई बार हेलीकाप्टर काफी नीचे तक आया तो योगी जिंदाबाद के नारे लगे तो चारों दिशाएं गूंज उठीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हाईवे पर कावड़ियों की तरफ हाथ हिलाकर उन्हें खुद अभिवादन किया तो कांवड़ियों ने भी हाथ हिलाते हुए अपने मन के भाव उन तक पहुंचा दिए। शिवभक्त कावडियों पर पुष्प वर्षा कर रहे मुख्यमंत्री बेहद प्रफुल्लित नजर आ रहे थे। इस दौरान सड़क मार्ग पर भ्रमण कर रहे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के चेहरे पर भी अजीब सी चमक नजर आ रही थी।

मुख्यमंत्री का आदेश, रोजाना हो पुष्पवर्षा

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि महाशिवरात्रि तक प्रतिदिन हरिद्वार से दिल्ली के बीच जगह-जगह इसी तरह कावड़ियों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की जाये।

सोशल मीडिया पर जता रहे आभार

शिवभक्तों से लेकर आमजन तक मुख्यमंत्री के इस काम की सराहना कर रहे हैं। यह काम करने के लिए सोशल मीडिया पर भी योगी आदित्यनाथ का आभार जताया जा रहा है। पुष्पवर्षा कार्यक्रम के तुरंत बाद इसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने शुरू हो गए। देखते ही देखते पूरे सोशल मीडिया पर इससे बड़ी कोई खबर नजर ही नहीं आ रही थी। वाट्सएप के तमाम ग्रुप पर लोग अपने-अपने तरीके से इस काम की सराहना कर रहे हैं।

बोले कांवड़िए..

हरिद्वार से कांवड़ लेकर जा रहे ग्रेटर नोएडा निवासी सत्यप्रकाश और यदवीर कहते हैं, कांवड़ यात्रा में अड़ंगे लगाने वाले तो तमाम मुख्यमंत्री आए लेकिन योगी आदित्यनाथ ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने इस यात्रा को गंभीरता से लेने के साथ इसका मान भी बढ़ाया है। बुलंदशहर निवासी रविंद्र तेवतिया और प्रेमनाथ कहते हैं, जैसा सोचा था, वैसा ही पाया। योगी जी ने हमारा मान बढ़ाया है तो हम भी उनका मान बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। गौरव और श्रीधर कहते हैं, योगी ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जो वादा करके उसे पूरा भी करते हैं। यदि योगी जी सीएम न होते तो कांवड़ यात्रा में न तो डीजे बज पाते और न हम इस श्रद्धाभाव से भगवान का जलाभिषेक कर पाते। यकीनन वह मुख्यमंत्री नहीं बल्कि सच्चे मायनों में भक्तों के मन की बात समझने वाले हैं।

Exit mobile version