यूपी के हाथरस में कांवड़ श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही 6 शिव भक्तों ने तोड़ा दम,घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई बड़े नेताओं ने ट्वीट कर जताया गहरा दुख

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश के 6 कावड़ यात्रियों की उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक एक्सीडेंट दुखद मौत हो गई सभी कावड़ यात्रा हरिद्वार गंगा जल लेने गए थे घटना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई बड़े नेताओं ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है

हरिद्वार से कावड़ भरकर ग्वालियर आ रहे कावड़ यात्रियों का एक दल यूपी के हाथरस में सड़क हादसे का शिकार हो गया इस हादसे में 5 कावड़ यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही एडीजी आगरा जोन आईजी अलीगढ़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए इसके बाद दो घायलों को उपचार के लिए आगरा पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान एक गंभीर कावड़ यात्री की भी मौत हो गई

सभी कावड़ यात्री गंगाजल लेकर हरिद्वार से ग्वालियर जा रहे थे हादसे का शिकार सभी लोग बांगी खुर्द थाना उटीला जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश के निवासी है घटना की जानकारी लगते ही सभी कांवड़ यात्रियों के परिजन भी आगरा पहुंच गए हैं पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं

पुलिस के अनुसार ग्वालियर से कावड़ यात्रियों का दल हरिद्वार के लिए रवाना हुआ था जो गंगा जल लेकर वापस ग्वालियर की तरफ आ रहा था कावड़ियों का दल देर रात 2:15 बजे यूपी के हाथरस मे पहुंचा था जहां पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कांवड़ियों को कुचल दिया

- Advertisement -
Exit mobile version