युवती को ब्लैकमेल कर युवक ने मांगे एक लाख पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में एक बार फिर से युवती को ब्लैकमेल करके रूपए की मांग करने का मामला सामने आया है।युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इंदौर में एक युवती को पड़ोसी युवक से दोस्ती तोड़ना मंहगा पड़ गया। युवक ने युवती के मोबाईल पर पुराने फोटो भेजकर 1 लाख रूपये की मांग कर दी। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी की करीब 1 साल पहले फरहान से उसकी दोस्ती हुई थी इस दौरान फरहान ने मौका पाकर युवती के फोटो अपने मोबाईल में ले लिये थे कुछ समय बाद फरहान से दोस्ती तोड़ दी। जिसके बाद आरोपी युवती पर जबरदस्ती बात करने को लेकर दबाव बनाने लगा और फोटो वायरल करने की धमकी दी,यही नहीं आरोपी फरहान ने युवती से एक लाख रूपए की मांग की,जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को जूनी इंदौर इलाके से गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version