युवती को अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप करना महंगा पड़ गया बॉयफ्रेंड कर रहा युवती को ब्लेकमेल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक युवती को अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप करना महंगा पड़ गया, आरोपी ने युवती के फोटो वायरल करने की धमकी देने के साथ ही एक लाख रूपये की मांग कर दी। फिलहाल युवती ने पुलिस की शरण लेकर शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित ब्लैक मेलिंग की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल सदर बाजार थाना क्षेत्र के बड़वाली चौकी में रहने वाली एक युवती से आरोपी युवक ने पहले दोस्ती बढ़ाई फिर उसके फोटो ले लिए उसका गलत फायदा उठाकर उस पर मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। जब वह राजी नहीं हुई तो आरोपी युवती से 1,00,000 रूपये ब्लैक मेलिंग कर मांगने लगा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फरहान सदर बाजार थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है जिसने क्षेत्र की युवती से दोस्ती बढ़ाई और दोस्ती के दौरान उसके कुछ फोटो अपने पास रख लिए, जब दोनों की दोस्ती टूटी और रिश्ता नहीं बन पाया तो आरोपी फरहान युवती को ब्लैकमेल करने लगा और उसे बार-बार मिलने के लिए बुलाने का दबाव बनाने लगा। जिसके बाद युवती ने पुलिस थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है।

Exit mobile version