शराब की पार्टी के बाद 22 साल की युवक की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है जहां मृतक की हत्या करने वाले पांच दोस्तों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लेकर क्षेत्र में उनका गुंडा जुलूस निकाला मामूली बात पर शराब के नशे में चाकुओं से गोद कर देने से युवक की हत्या का आरोपी फरार हो गए थे
दरअसल मामला विजय नगर थाना क्षेत्र के स्वर्ण गणेश धाम कॉलोनी में 22 वर्षीय युवक सौरव के अज्ञात बदमाशों ने चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी थी घटना के बाद सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया था पूछताछ में सामने आया था कि सौरभ के साथ उसके कुछ दोस्त कारण अमन दिनेश और आदित्य सहित एक अन्य युवक ने देर रात शराब की पार्टी की है जब पांचों की तलाश शुरू की गई तो पांचो बदमाश घटनास्थल के बाद भी फरार हो गए थे पुलिस ने पांचों आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है पूछताछ में बताया कि शराब के नशे में मुख्य आरोपी करण और मृतक सौरभ का विवाद हो गया था जिस पर चाकुओं से गोद कर उसकी हत्या कर दी गई हालांकि करण पर पूर्व में भी कई अपराधिक रिकॉर्ड है और करण आदतन अपराधी है करण अपनी खुद की गैंग तैयार करना चाहता था हत्या के बाद आरोपी ने अपनी पहचान छुपाने के लिए अपने बाल भी कटवा दिए थे वहीं पुलिस ने बदमाशों का क्षेत्र में शांति कायम रहे और जनता में सुरक्षा का भाव कायम रखते हुए बदमाशों का जुलूस निकाला।
