मेदांता अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे शार्ट सर्किट से लगी अचानक आग

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के विजयनगर इलाके में स्थित मेदांता अस्पताल में चौथी मंजिल पर आईसीयू वार्ड में रविवार शाम को अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह से अस्पताल में अफरा तफरी मच गई थी। वहीं,आईसीयू वार्ड में भर्ती 10 मरीजों को तुंरत दूसरे वार्ड में भर्ती कराया गया। आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी थी। शुरुवात में बिजली को बोर्ड में अचानक से धुआं निकलने लगा वहीं,वार्ड में धुआं फलने लगा था। आग ज्यादा फैलती उसके पहले आग पर काबू कर लिया गया। हालाकि,मरीजों और परिजनों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।राहत की बात रही आग लगने के तुरंत बाद ही अस्पताल में लगे फायर इंस्टिविंश की मदद से अस्पताल के कर्माचारियों ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन इस दौरान पूरे वार्ड में धूआं धू्ंआ भर गया था। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक बिजली के बोर्ड में शार्ट सर्किट की वजह से आग थी। आग के सभी कारणों का पता लगाया जा रहा है।मेंदांता शहर का बड़ा निजी अस्पताल है। जहां बड़ी संख्या में मरीज भर्ती रहते है। और आईसीयू वार्ड में इस तरह से आग लग जाने के बाद फायर अस्पताल की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो चुके है। हालाकि,अस्पताल में फायर सैफ्टी का ऑडिट हो चुका है। लेकिन ये बड़े हादसे का रुप भी ले सकता था।

Exit mobile version