मुस्लिम बहुल इलाके में हिंदू परिवार पर पलायन कराने के लिए हमला पीड़ित परिवार से मिले बलाई महासंघ के मनोज परमार बोले इंदौर को नहीं बनने देंगे कश्मीर

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

इंदौर-रविवार शाम मुस्लिम बहुल इलाके मेवाती मोहल्ला में रहने वाले  हिंदू परिवार को क्षेत्र के मुस्लिम युवकों ने घेरकर पीटा इस दौरान मारपीट का शिकार हुए युवक रवि का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर माहौल बनाने की कोशिश की गई, इस विवाद के बाद  मेवाती मोहल्ला में रहने वाले इस हिंदू परिवार पर मुस्लिम युवकों ने हमला कर दिया। जिसके बाद पीड़ित परिवार एमजी रोड थाना पहुचा और आरोपियों के ख़िलाफ़ शिक़ायत की  जिसपर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट व एट्रोसिटी एक्ट के तहत नामजद प्रकरण दर्ज किया है। घटना रविवार मेवाती मोहल्ला स्थित पतंगवाली गली की है। आरोपित रेहान मेव, आयान मेव, जाहिद मेव, सेट्टी मेव व उसके साथी गली में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान आरोपितों ने यहां किराये के मकान में रहने वाले हिन्दू परिवार के घर पत्थर फेकें और घर मे घुसकर मारपीट की, इस दौरान घर मे परिवार की महिला जसोदा अकेली थी,इसके बाद उसने अपने पति रवि और बेटे कृष्णा को बुलाया तो आरोपितों ने पिता पुत्र के साथ भी मारपीट की और उन्हें मारते पीटते हुए मस्ज़िद के पास ले गए,सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में भी 20 से 25 लोग रवि के साथ मारपीट करते नज़र आ रहे हैं, पीड़ित परिवार का आरोप है कि यहां आए दिन उनले साथ जबरन विवाद किया जाता है घर पर पत्थर फेंके जाते हैं और विरोध करने पर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जाता हैं, गौरतलब है कि उक्त परिवार के साथ पूर्व में भी इस तरह की घटना हो चुकी हैं,

मामले में एमजी रोड पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपितों के ख़िलाफ़ प्रकरण दर्ज कर लिया है, गौरतलब है कि उक्त मुस्लिम बहुल इलाके में यह परिवार लंबे समय से निवास कर रहा हैं, इस तरह के विवाद के पीछे इस परिवार को यहां से पलायन के लिए मजबूर करने की बात सामने आ रही हैं,  

आरोपितों पर हो रासुका मकान तोड़े जाएं -मनोज परमार


वहीं इस मामले की जानकारी लगने के बाद अखिल भारतीय बलाई महासंघ के अध्यक्ष मनोज परमार ने पीड़ित परिवार से उनके घर जाकर मुलाकात की  परमार ने वताया की इस तरह की घटना मुस्लिम बहुल इलाकों में आम बात है यहां रहने वाले परिवारों को पलायन के लिए परेशान किया जाता है जबरन विवाद किया जाता है, साथ ही परमार ने कहां है कि इंदौर को कश्मीर नही बनने दिया जाएगा साथ ही पीड़ित दलित परिवार से  मारपीट व हमला करने वालो के अवैध निर्माण तोड़ने की मांग की है साथ ही इस मामले के आरोपितों पर रासुका भी लगाने की मांग प्रशासन से की है

परिवार से जानकारी लेते मनोज परमार और समाज जन

आरोप है कि मेवाती मोहल्ला में 7 हिन्दू परिवार निवास करते हैं जिन्हें यहां से भगाने के लिए आर दिए उन्हें इस तरह से परेशान किया जाता है व उनपर हमले भी किये जाते हैं, रविवार रात भी इस हिन्दू परिवार की महिला को उसके घर मे घुसकर मारा पीटा गया,विरोध करने पर उसके पति और बेटे को भी 20 से अधिक लोगो ने पीटा

- Advertisement -
Exit mobile version