मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी की महत्वकांक्षी योजना एडॉप्ट इन आंगनवाड़ी अभियान का वार्ड क्र 6 में शुभारंभ।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा आंगनवाड़ी में बच्चों के पोषण और सर्वांगीण विकास के लिए जनभागीदारी का अभूतपूर्व आव्हान एडॉप्ट इन आंगनवाड़ी अभियान का शुभारंभ वार्ड क्र 6 इंदौर में साँई गंगोत्री विहार कॉलोनी से किया गया। पार्षद दीपक जैन (टीनू) ने बताया कि प्रदेश सरकार की पहल पर आंगनवाड़ी में बच्चों के पोषण और समग्र विकास के लिए आवश्यक वस्तुओं और सुविधाओं को सरकार और समाज के संयुक्त प्रयासों से जुटाने का अनूठा अभियान प्रारंभ किया गया।

वार्ड क्र 6 में आयोजित कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी जी एवं पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता जी के नेतृत्व में इस अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रहवासियों ने आंगनवाडी के बच्चों के उपयोग में आने वाली वस्तुओं जैसे टिफिन, पानी की बॉटल, बर्तन, चटाई, दरी, नए कपड़े, कॉपी, पेन पेंसिल, बॉस्केट, खेल सामग्री, सहित कई अन्य आवश्यक सामग्री भेंट की। इस अवसर पर कपिल शर्मा, महेश दम्मानी, मुकेश खाटवा, गणपत कसेरा, गजेंद्र राठौर, ललित निर्माण, अरुण जाट, गब्बर खाटवा, ईश्वरीय प्रजापिता ब्रह्मकुमारी से सीमा दीदी, जिला महिला बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधौलिया, परियोजना अधिकारी अनिता जोशी, वंदना मेहता, राजेंद्र जी शर्मा, राजेश जी वागले, मनोज.अग्रवाल, राजेश अग्रवाल सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता – सहायिका व बड़ी संख्या में रहवासीगण व गणमान्यजन उपस्थित थे।

Exit mobile version