मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इंदौर को दी 100 करोड रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इंदौर को दी 100 करोड रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। जिसमे सरवटे बस, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, बाइसिकल जैसी सुविधा शामिल है।

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज इंदौर में लगभग 100 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों की सौगात दी। वही लोकार्पण का यह कार्यक्रम पूरी तरह वर्चुअल आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री के द्वारा 14 करोड 80 लाख रुपए लागत के नवनिर्मित सरवटे बस स्टैंड का ई लोकार्पण किया गया। जिसमे अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ ही यात्रियों के लिए अनेक सुविधाएं जुटाई गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री इंदौर में स्वच्छ भारत मिशन तथा वाटर प्लस के दिशा निर्देशों के तहत 80 करोड़ रुपये लागत के दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण भी किया। यह ट्रीटमेंट प्लांट लक्ष्मी मेमोरियल हॉस्पिटल के पास और सिरपुर तालाब के पास बनाए गए हैं। इन दोनों प्लांट की 55 एमएलडी सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट की क्षमता है। वही सौगात में 300 स्थानों से 3 हजार बाइसिकलों को किराए पर देने की योजना की शुरुआत भी की। इस योजना का संचालन पीपीपी मॉडल पर होगा। इसकी  लागत 10 करोड़ बताई जा रही है। मुझे अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर इंदौर वासियों की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके उद्बोधन जब कभी भी मध्यप्रदेश से उसके बाहर कहीं होता है तो उसमें इंदौर का जिक्र जरूर होता है साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि इंदौर और उसके विकास में कभी भी कोई भी परेशानी आने नहीं दी जाएगी।

Exit mobile version