महू और चोरल रेंज में कई हेक्टर वन भूमि को कराया गया अतिक्रमण से मुक्त

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर वन विभाग द्वारा वन भूमि पर हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है जिसके चलते महू रेन से करीब 4 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करा चोरल रेंज में 40 से अधिक वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त हुई।

इंदौर वन मंडल के डीएफओ नरेंद्र पंड्या द्वारा सभी रेंज अधिकारियों को अपने क्षेत्र में वन भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में महू रेंज में भी अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। महू रेंज वन विभाग द्वारा लग भग 4 हैक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। जिसमे बड़गोदा सबरेन्ज के कक्ष क्रमांक 71 में लगभग 2 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया दूसरा मांगलिया सब रेंज की मांगलिया उत्तर बीट के कक्ष क्रमांक 75 से लगभग 2 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटाया। इस मौके पर महू रेंजर सचिन कुमार वर्मा डिप्टी रेंजर राजेश नागवाड़े सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

इसी के साथ चोरल रेंज में भी वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। आशापुरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 40 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। चोरल रेंजर रवि कांत जैन के अनुसार पूर्व में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी लोगों द्वारा पेड़ों पर घावटी लगाने के बाद उन्हें जलाने का प्रयास किया गया था जिस पर कार्रवाई की गई थी और चल संरचना बनाई गई थी उसे भी इन लोगों द्वारा बंद कर दिया गया था कई बार चेतावनी देने के बाद भी नहीं मानने पर बेदखली की गई।

Exit mobile version