इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र के पालदा के उद्योग नगर में व्यवसाय करने वाले के संस्थान में घुस कर एक महिला सहित तीन चार पुरुषों ने व्यवसाई के साथ जमकर मारपीट की वही महिला द्वारा लाठी से स्कोर्पियो गाड़ी में तोड़ फोड़ भी कर डाली जिसका वीडियो सोश्यल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला सहित अन्य बदमाशो की तलाश शुरू कर दी है
दरसअल इंदौर के भंवरकुआ थाने में पहुच कर फरयादी राजकुमार चौहान ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 14 मार्च को में उद्योग नगर स्थित अपनी संस्थान पर बैठा हुआ था उसी दौरान फरयादी राजकुमार के पिता की दूसरी पत्नी तीन चार साथियों के साथ पहुची और विजय चौहान के बारे में पूछताछ की मगर विजय चौहान वहाँ नही मिला जिससे महिला आक्रोशित हो गई और संस्थान के बाहर खड़ी स्कोर्पियो में लाठी से जमकर तोड़फोड़ कर डाली साथ ही फरयादी राजकुमार के साथ भी लाठी से मारपीट की है जिसकी शिकायत फरयादी द्वारा भंवरकुआ थाने की गई है वही तोड़फोड़ की पूरी घटना बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके आधार पर पुलिस अब महिला सहित अन्य आरोपीयो की तलाश कर रही है
