महिला थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक में अपने ही सरकारी आवास में फांसी लगाकर की आत्महत्या गरबा देखकर पत्नी घर लौटी तो पति फांसी के फंदे पर लटका हुआ था घटक आरक्षक के आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है ।
पलासिया थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन में रहने वाले प्रधान आरक्षक विशाल दिक्षित अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली घटना के वक्त पत्नी घर से बाहर गरबा देखने गई थी जब घर लौटी तो पति फांसी के फंदे पर लटका हुआ था तत्काल आरक्षक विशाल को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया दोनों ही पति-पत्नी काफी लंबे समय से पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे अचानक हुए विशाल द्वारा उठाए गए आत्महत्या के कदम के बाद पत्नी पूरी तरह टूट गई वही सूचना प्रति स्थानीय पुलिस ने मर्ग कायम किया है पुलिसकर्मी विशाल की आत्महत्या मामला फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है वहीं पुलिसकर्मी विशाल के पास किसी भी तरह का सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है पुलिस मामले की जांच में जुटी है परिजनों के बयान और पीएम रिपोर्ट के बाद ही पुलिसकर्मी के आत्महत्या के करण का पता लगाया जा सकेगा।
