महिला कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल के नेतृत्व में मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में मकर संक्रांति के पर्व पर मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस के द्वारा मकर संक्रांति के पर्व को मनाया गया, प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने कोरोना से शहरवासियों को बचाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ भी किया सीमित संख्या में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता मकर संक्रांति के इस आयोजन में एकत्रित हुई इस दौरान महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तिल गुड़ खिलाकर एक दूसरे को मकर संक्रांति की बधाई भी दी मकर संक्रांति के कार्यक्रम के दौरान प्रियंका गांधी के अभियान लड़की हु लड़ सकती हूं अभियान की शुरुआत प्रदेश में की गई, इस दौरान अर्चना जायसवाल ने कहा कि जिस तरह से प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव में महिलाओं को लेकर अभियान की शुरुआत की है वही अभियान अब प्रदेश में भी चलाया जाएगा प्रदेश में इंदौर से इस अभियान की शुरुआत की गई है इसके बाद भोपाल और अन्य स्थानों पर इस अभियान की शुरुआत की जाएगी इस अभियान के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी जाएगी

Exit mobile version