महावीर नगर में रहने वाले 17 साल के युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में आत्महत्याओं के मामले लगातार सामने आ रहे हैं इसी कड़ी में इंदौर एरोड्रम थाना क्षेत्र के महावीर नगर में रहने वाले एक 17 साल के युवक अश्विन ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली बता दे घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के नीचे सो रहे थे और जब उठकर ऊपर गए तो देखा कि अश्विन फांसी के फंदे पर झूल रहा है इसके बाद तुरंत परिजनों ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने युवक को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए इंदौर के जिला हॉस्पिटल पहुंचाया तो वहीं पूरे मामले में परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है वहीं परिजनों का कहना है कि युवक फोन पर किसी से युवती से बात करता था संभवत प्रेम प्रसंग के चलते उसने इस तरह का कदम उठाया है वहीं पिछले दिनों उसने जहर खाकर आत्महत्या करने का भी कदम उठाया था और उस समय भी किसी का नाम आया था फिलहाल पूरे मामले में पुलिस काफी बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है तो वहीं पुलिस ने युवक का मोबाइल भी जब्त कर लिया है।

Exit mobile version