बैठक में सभापति श्री मुन्नालाल यादव, लोक निर्माण तथ उद्यान विभाग प्रभारी श्री राजेन्द्र राठौर, स्वच्छता व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग प्रभारी श्री अश्विन शुक्ल, राजस्व विभाग प्रभारी श्री निरंजनसिंह चौहान, योजना व सूचना प्रौद्योगिकी विभाग प्रभारी श्री राजेश उदावत, जलकार्य तथा सीवरेज विभाग प्रभारी श्री अभिषेक शर्मा, सामान्य प्रशासन विभाग प्रभारी श्री नंदकिशोर पहाडियां, वित्त एवं लेखा विभाग प्रभारी श्रीमीत प्रियां डांगी, शहरी गरीबी उपशमन विभाग प्रभारी श्री मनीष शर्मा, विद्युत व यांत्रिकी विभाग प्रभारी श्री जीतेन्द्र यादव व अन्य उपस्थित थे।
हमारी प्राथमिकता है कि प्रथम 3 माह में जिन कार्यो का हमने लक्ष्य रखा है, उसे सभी मिलकर पुरा करेगे।
इसके साथ ही समस्त एमआईसी सदस्य को इंदौर की वायु गुणवत्ता में सुधार व यातायात व्यवस्था को सृदृढ बनाने की दिशा मे भी काम करें
इंदौर शहर में स्थित शासकीय स्कुलो में से विधानसभावार 6 स्कुलो को मॉडल स्कुल बनाया जावेगा,जहां पर प्रायवेट स्कुल जैसे सुविधाऐं उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।
प्रत्येक वार्ड में ई लायब्रेरी का निर्माण करने के साथ ही नागरिको को बेहतर मुलभूत सुविधाऐं उपलब्ध कराना
निगम के कर्मचारियो के कार्य के साथ ही उनके स्वास्थ्य व सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए, निगम कर्मचारियो को वर्ष में दो बार कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा
राजस्व विभाग के संबंध में कहा कि आय बढाने पर कार्य करने तथा सरकारी विभागो पर बकाया संपतिकर व अन्य करो की वसुली करने के संबंध में भी योजना बनाएँ
शहर में लगाई जा रही एलईडी लाईट व हायमास्ट को समय सीमा में लगाने के साथ ही प्रत्येक वार्ड में पर्याप्त एलईडी लगवाने पर भी आप कार्य करे।
इंदौर स्वच्छता में लगातार पांच बार नंबर वन स्वच्छ रहा है और छटी बार भी इंदौर स्वच्छता का सिक्स लगाने के लिये तैयार है, पुरा देश इंदौर की ओर देख रहा है, हम सभी का दायित्व है कि इंदौर को स्वच्छता में नंबर वन बनाये रखने के लिये कार्य करे।
नगर निगम इंदौर को सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण काम करना है, इंदौर के समस्त वार्डो की जानकारी वेबसाईड व मोबाईल एप पर उपलब्ध रहे तथा आवश्यक जानकारियां वेबसाईड पर अपलोड रहे।
साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ का पात्र हितग्राहियो को समय पर लाभ प्राप्त हो इसके लिये भी एमआईसी सदस्य कार्य करने के साथ ही मॉनिटरिंग करे।
