ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है वही मल्हारगंज पुलिस ने एक आरोपी को ग्यारह सौ ग्राम गांजे के साथ बरामद किया है आरोपी पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
दरअसल मल्हारगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि अंतिम चौराहे के पास एक युवक गांजा के साथ खड़ा है जो किसी को डिलीवरी देने आया है मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी युवक को पकड़ा जिसने अपना नाम विजय पवार होना बताया इसकी तलाशी लेने पर विजय के पास से ग्यारह सो ग्राम गांजा पुलिस को मिला आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है वह गांजा कहां से लेकर आया था और किसे देना जा रहा था आरोपी पर पूर्व में भी अपराध दर्ज हैं।
