प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में माननीय गृह मंत्री के आदेश के बाद इंदौर के समस्त थाना क्षेत्रों में चीता मोबाइल का नवाचार किया गया है यह चीता मोबाइल क्षेत्र में भ्रमण कर अपराधी और अपराध पर नियंत्रण रखेंगे।
गौरतलब है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन है इसी उपलक्ष में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के आदेश के बाद इंदौर में समस्त थानों में बीट में घूमने वाले पुलिस कर्मचारियों को चीता नाम दिया गया है इसकी शुरुआत आज मल्हारगंज थाना क्षेत्र से हुई जहां बाइक पर घूम कर अपनी अपनी बिट् में घूम कर क्षेत्र के अपराधियों पर निगाह रखी जाएगी और काफी हद तक अपराध पर भी नियंत्रण लगेगा वही मल्हारगंज क्षेत्र तीनों थानों पर आज से इसकी शुरुआत कर दी गई।
