इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मल्हारगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है।
मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है यहां से कैलाश मार्ग पर रहने वाली छात्रा ऋषिका प्रजापत ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस के मुताबिक कक्षा दसवीं में वह फेल हो गई थी इसके बाद परिजनों को उसने पास बताया था जबकि स्कूल से टीसी व मार्कशीट निकलाने की बात आई तब स्कूल से परिजनों को ऋषिका के फेल होने की बात पता पड़ी जिसमें ऋषिको आत्मग्लानि होने के चलते उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है।
