मल्हारगंज क्षेत्र स्थित सिध्दि विनायक गणेश मंदिर को स्मार्ट सिटी के तहत हटाये जाने को लेकर विरोध

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के मल्हारगंज क्षेत्र स्थित सिध्दि विनायक गणेश मंदिर को स्मार्ट सिटी के तहत हटाये जाने का विरोध शुरू हो गया है जिसमे बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन के साथ विश्व हिंदू परिषद , बजरंग दल मंदिर के बाहर प्रशासन और निगम के खिलाफ धरने पर बैठ गए और विश्व हिन्दू परिषद ने प्रशासन को तो चुनोती तक दे डाली पहले आवेदन करेंगे अगर माँन गये तो ठीक उसके बाद प्रशाशन से निवेदन करेंगे नही माने तो उसके बाद दनादन करेंगे ।

,दरसअल पिछले कुछ महीनों से स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे रोड चौड़ी करण का कार्य चल रहा है जिसमें निगम द्वारा स्मार्ट सिटी के तहत जो निर्माण बाधक बन रहे है उसे हटाने का कार्य किया जा रहा है वही मल्हारगंज क्षेत्र में 250 साल पुराना सिद्धि विनायक मंदिर है जिसे हटाने को लेकर प्रशाशन और निगम ने कमर कस ली है जिसके विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद , बजरंग दल के साथ राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन भी धरने पर बैठ कर विरोध किया और प्रशासन को चेतावनी दी है कि पहले आवेदन किया जा रहा उसके बाद निवेदन किया जाएग अगर मान गए तो ठीक उसके बाद दन दनादन किया जाएगा

Exit mobile version