6 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार को नेहरु स्टेडियम से मतदान था मगर का वितरण किया क्या बरसात को देखते हुए जिला प्रशासन ने वॉटर प्रुफ धूम निर्मित किए थे ताकि सामग्री वितरण में किसी तरह की परेशानी न हो। शासन द्वारा किए गए इंतजाम से मतदान दल कर्मी संतुष्ट नजर आए ।
भारतीय लोकतंत्र की यही खूबसूरती है, लोकतंत्र के सबसे बड़ा महायज्ञ में आहुति डालने के लिए हर एक व्यक्ति तत्पर नजर आता है, कुछ इसी तरह का नजारा मंगलवार को इंदौर के नेहरू स्टेडियम में नजर आया जहां 6 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए सामग्री वितरण की व्यवस्था की गई थी। बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे पूरे स्टेडियम के मैदान पर 10 वाटर प्रूफ टेंट बनाए गए जिसमें 170 सेक्टर के माध्यम से सामग्री वितरण किया गया । सुबह 4 बजे से ही स्ट्रांग रूम से ईवीएम मशीन निकालना प्रारंभ कर दी गई थी।2250 मतदान केंद्रों के लिए अलग-अलग टेबल रखी गई थी जहां मतदान दलों को टेबल पर ही सामग्री उपलब्ध कराई गई। टेबल तक ईवीएम पहुंचाने के लिए बैटरी कार की भी व्यवस्था की गई थी
सामग्री मिलने के बाद मतदान दलों ने उसकी जांच की इस दौरान कुछ मशीनों में समस्या आई जिसे निर्वाचन कार्यालय द्वारा तुरंत बदल दिया। सामग्री वितरण व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी व इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह सुबह स्टेडियम पहुंचे इस दौरान उन्होंने मतदान दल के कर्मचारियों से भी चर्चा की।
प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था से मतदान दल कर्मी संतुष्ट नजर आए उन्होंने कहा कि व्यवस्थाएं अच्छी होने से उनमें मतदान कराने को लेकर भी उत्साह है।
कलेक्टर मनीष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 2250 मतदान केंद्रों की सामग्री वितरण के लिए स्टेडियम में पुख्ता इंतजाम किए गए थे किसी को कोई परेशानी ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखा गया। जो अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे हैं उनकी लिस्ट तैयार कर की जा रही है उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
दोपहर 2 बजे तक सारे मतदान दल सामग्री लेकर नेहरु स्टेडियम से रवाना हुए।
