मंगलवार को पुलिस जनसुनवाई में 32 मामले सुनवाई के लिए पहुंचे। जहां एडिशनल कमिश्नर राजेश हिंगणकर द्वारा सभी पक्षों को सुना गया। वहीं संबधित अधिकारी को जांच के आदेश दिए गए..
पुलिस जन सुनवाई में 32 के लगभग पीड़ित सुनवाई के लिए पुलिस की शरन में पहुंचे..इस मंगलवार जन सुनवाई में जमीन बैंक फ्रॉड और पारिवारिक विवाद के मामले अधिक सामना है इस दौरान एडिशनल कमिश्नर पुलिस राजेश हिंगणकर द्वारा सभी पक्षों को सुना गया जहां सुनवाई के बाद में संबंधित अधिकारी को जांच के आदेश दिए गए हालांकि मंगलवार जनसुनवाई में पारिवारिक मामले सामने आए, एक मामले में दंपत्ति जनसुनवाई में पहुंचे जहां महिला ने अपने सास-ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई तो उसका साथ देने उसका पति भी खड़ा हो गया और उसने बताया कि उसके माता-पिता पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं इस दौरान एडिशनल कमिश्नर ने माता-पिता सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं दूसरे मामले में एक युवती अपने मामा के साथ पहुंची जिसने अपने परिवारिक विवाद की शिकायत दर्ज कराई और कहा कि उनके पारिवारिक विवाद के कारण उसके मामा की पत्नी उसके जेवर डरा धमका कर ली गई है।
