भारी मात्रा में अवैध शराब का इंडिगो कार में परिवहन करते हुए आरोपी चालक को अवैध शराब के साथ, पुलिस थाना चंदन नगर ने पकड़ा।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

✓ आरोपी द्वारा इंडिगो कार से ले जाई जा रही कुल 720 क्वार्टर देशी लाल मसाला शराब (कीमती लगभग 75,000 रुपए) को किया जप्त।

इंदौर -दिनांक 21 सितम्बर 2022- श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में अवैध शराब एवं मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर श्री मनीष कपूरिया एवं पुलिस उपायुक्त जोन 4 इंदौर श्री आर.के. सिंह द्वारा अति. पुलिस उपायुक्त जोन 4 डॉ. प्रशांत चौबे एवं सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग अन्नपूर्णा श्री बी.पी. एस. परिहार को क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने के संबंधित निर्देशित किया गया हैं। जिस के तारतम्य में दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन करने वाली कार को उसके चालक सहित पकड़ा गया है।

क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्रवाई के दौरान पुलिस थाना चंदन नगर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति *सफेद रंग की इंडिगो कार क्रमांक MP07 CB3937* में अवैध शराब भरकर स्कीम नंबर 71 रोड़ पर किसी को बेचने के लिए खड़ा है। मुखबिर की सूचना पर चंदन नगर थाना प्रभारी अभय नेमा द्वारा तत्काल पुलिस टीम तैयार कर स्कीम नंबर 71 इंदौर में घेराबंदी कर उक्त सफेद इंडिगो कार को पकड़ा जिसके चालक से उसका नाम पता पूछते उसने अपना नाम *अंकित पिता विजय बहनिया उम्र 30 साल निवासी रामानंद नगर इंदौर* का होना बताया। *जिसके कब्जे से उक्त कार में देशी लाल मसाला शराब के 720 क्वार्टर मिले (कीमती लगभग 75,000 रुपए)।* जिससे उक्त शराब के बारे में पूछते कोई कागजात होना नहीं बताया। बाद मौके पर विधिवत कार्यवाही कर उक्त कार को मय आरोपी एवं शराब के थाने लाया गया

- Advertisement -

उक्त प्रकरण में थाना चंदन नगर पर अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी से उक्त अवैध शराब के स्त्रोत आदि के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदन नगर निरीक्षक अभय नेमा, सउनि दीपेश गोराना, प्रआर पंकज सांवरिया, प्रआर अभिषेक सिंह पंवार, प्रआर कमलेश चावड़ा की सराहनीय भूमिका रही।

Exit mobile version