भाजपा के तेजतर्रार प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा का हार्ट अटैक से शाम को निधन हो गया था,, सोमवार को उनके निवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित तमाम बीजेपी के वरिष्ठ नेता पहुंचे इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उमेश शर्मा जी की निधन पर शोक जताया उन्होंने कहा कि उमेश शर्मा जी पार्टी के लिए हमेशा कर्तव्य साथ लगे रहे और उनके यूं अचानक चले जाने से जहाँ पार्टी को बड़ी क्षति हुई है साथ ही इंदौर के लिए आप अपूर्णीय क्षति हुई, आपको बता दें
.प्रदेश के भाजपा प्रवक्ता उमेश शर्मा गुजरात के चुनाव कार्यक्रम से इंदौर लौटे थे जहां उन्हें सीने में तकलीफ के चलते उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई,जिनका पार्थिव देह के दर्शनों के लिए उनके निवास पर रखा आज शव यात्रा निकाली गई जूनी इंदौर मुक्तिधाम पर जहां उनको अंतिम संस्कार किया जाएगा इस दौरान शव यात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सहित क्षेत्रीय जनता भी शव यात्रा में शामिल हुई
