भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय संगठन के कार्यक्रम में शामिल होने पलासिया स्थित बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा पर पहुंचे, जहां देश और प्रदेश वर्तमान हालातों को लेकर उन्होंने मीडिया से चर्चा की,
खरगोन और दिल्ली में हुए दंगों को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही एकमात्र ऐसे नेता हैं जिन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान सभी देशों के प्रधानों से चर्चा कर अपने छात्रों को सुरक्षित स्वदेश लाने का अभियान चलाया था, जिससे पूरे विश्व में हिंदुस्तान की साख बढ़ी है, लेकिन ऐसे कुछ लोग जो हमारे ही देश में रहकर देश के साख बढ़ना पसंद नही कर रहे है, वह ऐसे देश में हिंसा फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रधानमंत्री का विरोध करने का अधिकार है लेकिन देश का विरोध करना और देश में अस्थिरता फैलाना सही नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह सभी हिंसा की घटनाएं हिन्दू त्योहारों के समय पर एक तरह से हुई हैं, रामनवमी का जुलूस हो या फिर हनुमान जयंती का और उन पर पथराव हो रहा है, लेकिन कुछ लोग हिंदू आतंकवाद की बात करते हैं, लेकिन वह यह बताएं कि कभी देश में ताजिए का जुलूस निकला हो और उस पर पथराव हुआ हो, ऐसा कभी भी देश में नहीं हुआ और हिंदुओं को बदनाम करने की कोशिश करना और देश की साख को दुनिया में बदनाम करने का एक बहुत बड़ा दुष्चक्र चल रहा है, जिसके चेहरों को आम जनता को पहचानना होगा। वहीं प्रदेश में शराबबंदी को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उनकी बात पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से शराबबंदी को लेकर हुई है, उमा भारती का कहना है कि वह पूर्णता शराब बंदी के पक्ष में नहीं है, उनका कहना है कि शराब की ऐसी पॉलिसी बनना चाहिए जिससे शराब पीने वालों की संख्या कम हो ना कि बढ़े, इसका मतलब मैं भी समर्थन करता हूं , और प्रदेश में ऐसे समाज और कई ऐसी जातियां जहां पर शराब पूजा पाठ का एक अभिन्न अंग है, और उमा भारती भारती शराब बिक्री को कम करने की पॉलिसी बनाने की बात कही है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ट्विट और बयानों को लेकर कैलाश विजयवर्गीय फिर एक बार चुटकी लेते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह के पास कोई काम नहीं है और केंद्र में भी उनकी पूछ परख बंद हो गई है, वहीं प्रदेश में भी कमलनाथ जी ने उन्हें लिफ्ट मारना बंद कर दिया है, इसलिए वह ट्वीट करके, अपना टाइम पास कर रहे हैं।
