उज्जैन जिले की बड़नगर एसडीएम और भाजपा के पूर्व विधायक के बीच रोड पर जमकर तनातनी।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

उज्जैन जिले के बड़नगर के पूर्व भाजपा विधायक और बड़नगर एसडीएम की आपस में जमकर कहासुनी हुई मामला यहां तक पहुंच गया है कि एक दूसरे पर तू तड़ाक वाली भाषा का उपयोग करना पड़ा पूरे मामले का एक वीडियो वायरल हुआ है

उज्जैन जिले की तहसील बडनगर का यह मामला है जहां के एसडीएम ने पूर्व विधायक को सार्वजनिक रूप से फटकार लगा दी पूर्व विधायक किसी काम को रुकवाने गए थे जहां यह विवाद हुआ आपसी कहासुनी मे विवाद इतना बढ गया की बड़नगर एसडीएम निधि सिंह को पूर्व विधायक पर इस तरह की भाषा का प्रयोग करना पड़ा…… तू कौन होता है ……तमीज से बात कर…….. दफा हो जा यहां से

यह घटना 4 दिन पहले की है जिसका वीडियो वायरल हुआ है घटनास्थल बगरेड ग्राम का बताया जा रहा है जहां एसडीएम खेत में रुक रहे पानी की निकासी का निवारण करने पहुंची थी तभी किसी ने पूर्व विधायक शांतिलाल धबई को बुला लिया जहां पर दोनों के बीच बातचीत में नौकरी को लेकर पूर्व विधायक ने कोई टिप्पणी कर दी नाराज एसडीएम निधि सिंह ने अपना आक्रोश प्रकट करते हुए तमीज से बात करने और दफा होने की सलाह दे डाली

4 दिन पहले के इस आपसी विवाद का वीडियो अब वायरल हुआ लेकिन इस संबंध में अभी तक दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है जिसकी पुष्टि नहीं हो सकी

- Advertisement -

आज इस संबंध में बड़नगर के पूर्व विधायक शांतिलाल धबई के मोबाइल पर मामले के संबंध में जानकारी के लिए मोबाइल लगाया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया इस संबंध में एसडीएम निधि सिंह ने भी चर्चा के लिए फोन लगाया था लेकिन उनका मोबाइल लगातार बंद आ रहा है

विवाद का वीडियो वायरल

https://timenews.today/img/2022/07/%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A4%AA%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%AA%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B5-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%95-%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE-%E0%A4%8F%E0%A4%B8%E0%A4%A1%E0%A5%80%E0%A4%8F%E0%A4%AE-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%90%E0%A4%B8%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A4%B9-%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A4-%E0%A4%A4%E0%A5%82-%E0%A4%A4%E0%A5%9C%E0%A4%BE%E0%A4%95-%E0%A4%A4%E0%A4%95-%E0%A4%AA%E0%A4%B9.mp4
Exit mobile version