इंदौर 8 जून,2022/भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के जावरा कंपाउंड स्थित कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रदेश के गृह मंत्री और इंदौर के प्रभारी माननीय नरोत्तम मिश्रा के मार्गदर्शन में इंदौर कोर कमेटी की बैठक जारी है इसमें आगामी नगरीय निकाय चुनाव एवं अन्य मुख्य विषयों के साथ ही पूर्व में किए गए आयोजन एवं कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों एवं आयोजनों की योजना एवं रूपरेखा को लेकर भी चर्चा की जाएगी ।
बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ,गृह मंत्री और इंदौर प्रभारी मंत्री मा. नरोत्तम मिश्रा, कैबिनेट मंत्री श्री तुलसी सिलावट, सुश्री उषा ठाकुर ,प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी श्री भगवानदास सबनानी ,नगर प्रभारी श्री तेज बहादुरसिंह चौहान, विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय ,श्रीमती मालिनी गौड़ , श्री रमेश मेंदोला, श्री महेंद्र हार्डिया ,पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता,श्री सूरज केरो उपस्थित है।
