ब्रिटेन में वित्त मंत्री को हटाने की उठी मांग:कई सांसद बोले- नहीं हटाया तो बगावत होगी; ऋषि सुनक कम बैक की चली मुहिम

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री लिज ट्रस पद संभालने के तीन हफ्ते बाद ही आर्थिक मोर्चे पर पस्त नजर आ रही हैं। ट्रस सरकार का मिनी बजट महंगाई पर काबू पाने में विफल साबित हो रहा है। ट्रस को अपनी ही पार्टी के सांसदों का विरोध झेलना पड़ रहा है। कई सांसदों ने अल्टीमेटम दिया है कि वित्त मंत्री क्वासी क्वारटेंग को हटाया नहीं गया तो PM को बगावत झेलनी पड़ेगी।

ट्रस को अपनी ही पार्टी के सांसदों का विरोध झेलना पड़ रहा है। कई सांसदों ने वित्त मंत्री को हटाने की मांग की है।

ऋषि सुनक कम बैक की चली मुहिम
ब्रिटिश संसद का सत्र 11 अक्टूबर से होगा। बेकाबू महंगाई के चलते सोशल मीडिया पर लोग पूर्व वित्त मंत्री और भारतवंशी सांसद ऋषि सुनक कम बैक के वीडियो शेयर कर रहे हैं। लोगों में सबसे ज्यादा इस बात का गुस्सा है कि PM रेस की डिबेट में सुनक ने ट्रस की आर्थिक नीतियों को लेकर जो आशंकाएं जताई थीं, वो सही साबित हो रही हैं।

ऋषि नीति: वेट एंड वॉच, पार्टी की बैठक से किनारा
PM पद के चुनाव में कंजरवेटिव पार्टी के मेंबरों की वोटिंग में हारने वाले ऋषि सुनक फिलहाल वेट एंड वॉच की नीति अपनाए हुए हैं। सुनक ने अक्टूबर में होने पार्टी कंजरवेटिव पार्टी की सालाना बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है। सुनक ने सार्वजनिक बयानों से किनारा कर दिया है। सुनक ने आखिरी ट्वीट 8 सितंबर को किया था। माना जा रहा है कि सुनक समर्थकों के साथ रणनीति में जुटे हैं।

- Advertisement -

क्योंकि, सुनक के पास ट्रस से ज्यादा सांसदों का समर्थन है। सांसदों की फाइनल वोटिंग में सुनक को कंजरवेटिव पार्टी के 137 जबकि ट्रस को 113 सांसदों के वोट मिले थे।

सुनक की आशंकाएं जो अब सही साबित हो रही हैं

टैक्स में कटौती और सेंट्रल बैंक से लोन लेने की ट्रस नीति यानी ट्रसोनोमिक्स परी कथा के समान है।

नतीजा: मिनी बजट में ट्रस सरकार ने टैक्स कटौती की, लेकिन मिडिल क्लास को 19% जबकि अमीरों को 45% तक की छूट दे दी गई।

महंगाई से राहत के लिए सख्त कदम उठाने होंगे। सरकार को अपने विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने होंगे।

नतीजा: ऐसा हुआ नहीं, अब ब्रिटिश पाउंड डॉलर के मुकाबले 50 साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा। सेंट्रल बैंक को देनदारियां चुकानी पड़ रहीं।

ब्रिटेन में सियासत तेज, अब आगे क्या हो सकता है

  • ट्रस के खिलाफ कंजरवेटिव पार्टी के ही सांसद अविश्वास प्रस्ताव पेश कर सकते हैं। इसकी संभावना इसलिए ज्यादा है, क्योंकि सुनक के पास ज्यादा सांसद हैं।
  • ब्रिटेन की संसद में प्रमुख विपक्षी दल लेबर पार्टी भी अविश्वास प्रस्ताव लगा सकती है, क्योंकि लेबर पार्टी की लोकप्रियता ट्रस के PM बनने के बाद 17%बढ़ी है।
Exit mobile version