मध्यप्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं की बढ़ाई गई फेस को लेकर अब आमजनों में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है। बोर्ड परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क और उसमें 11 गुना विलंब शुल्क की 10,000 किए जाने की बात को लेकर शाजापुर आम आदमी पार्टी के नेता राजेश सिसनोरिया ने स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार और सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आपका यह फैसला क्षेत्र के गरीब किसान और आम आदमी के हित में नहीं है। राजेश सिसनोरिया ने कोरोनाकाल में आम आदमी की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए सरकार से परीक्षा निःशुल्क करने की मांग करते हुए,सरकार बदलने की बात कही है।
