
ओ पी डी का व्यय बीमा योजना में शामिल हो।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मीडिया में काम करने वालों के लिए संवेदनशील है।
बीमा योजना भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ही देन है। इस वर्ष भी मीडिया संस्थानों में काम करने वाले सदस्यों का बीमा होना है।
कोबिड के बाद मीडिया संस्थानों में काम करने वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है।
बीमा प्रीमियम राशि पिछले साल की तरह की लिए जाने का निवेदन है।
यदि इस वर्ष बीमा की सम्पूर्ण राशि सरकार के द्वारा दी जाती है तो अति उत्तम रहेगा।
मीडिया कर्मी को बीमारी के समय सबसे पहले ओ पी डी में दिखाया जाता है और उसी समय अधिकतर जांच बाजार से कराना होता है जिस पर अत्यधिक व्यय हो जाता है। अतः ओ पी डी पर होने वाले खर्च को भी बीमा योजना में शामिल किया जाना चाहिए।
अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों की तरह अन्य मीडिया कर्मियों को बीमा योजना का लाभ दिया जाए
अतः माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि मीडिया संस्थानों में काम करने वालों की आर्थिक स्थिति को देखकर निर्णय लेने का निवेदन है
